एलयू में वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

लखनऊ । लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को यह निर्देश जारी किये गये हैं। कुलानुशासक प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुछ वाहन पास जारी किये गये हैं। केवल उन्हीं शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व दिव्यांग छात्रों के वाहन को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इन लोगों को वाहन केवल गेट संख्या 2 से अन्दर लाने की अनुमति होगी। इसके अलावा सभी अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी अपने विभाग के पास स्थित बने स्टैंड में अपने वाहन पार्क करेंगे। बहुत जरूरी काम होने पर ही वाहन से अन्दर आए अन्यथा स्टैंड में वाहन खड़ा करें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें