सपा ने उपचुनाव के जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

 मुलायम, अखिलेश, आजम खां समेत अन्य नेता शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सात विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर दी है। पार्टी द्वारा जारी
प्रचारकों की सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां एवं इन्द्रजीत सरोज, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविन्द चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नाम प्रमुख हैं। प्रचारकों में पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, विधायक महबूब अली, शैलेन्द्र यादव ललई, संजय गर्ग, जगदीश सोनकर एवं इकबाल महमूद, पूर्वमंत्री शाहिद मंजूरए, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा, सांसद जावेद अली खां, पूर्व विधायक राज नारायन बिन्द, एमएलसी रामसुन्दर दास निषाद, सुनील यादव,  लीलावती कुशवाहाए डॉ. राजपाल कश्यप, श्यामलाल पाल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर बाल्मीकि शामिल हैं। इनके साथ ही समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों में अरविन्द गिरि, दिग्विजय सिंह देव, अनीस राजा यूथ ब्रिगेड तथा डॉ0 राम करन निर्मल को भी विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें