लखनऊ । पीजीआई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। वहीं मामले की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार निवासी 37 वर्षीय विमलेश कुशवाहा वर्तमान समय में अपने चाचा अवध कुशवाहा के साथ तेलीबाग सेक्टर-5 में रहकर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम मकान की दूसरी मंजिल पर पाड़ बांधते समय विमलेश का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर जा गिरा। घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें