कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 369 मिले पॉजिटिव

2 मरीजों की मौत, 281 हुए स्वस्थ

लखनऊ। कोरोना का आंकड़ा बुधवार को तीन सौं को पार कर गया। चौबीस घंटे में 369 मरीजों में कोविड वायरस की पुष्टिï हो गयी, जबकि 2 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद लखनऊ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 833 हो गयी। बुधवार को 281 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। 

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना वार्ड से 10 कोविड मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। डिस्चार्ज होने वालों में एक शिशु, 7 महिलाएं व 2 पुरूष शामिल हैं। डॉ. सुधीर ने बताया कि लखनऊ निवासी 68 वर्षीय मरीज ने कोरोना संक्रमण के बाद दम तोड़ दिया। मरीज की 16 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। डाक्टरों के मुताबिक मरीज को मधुमेह की समस्या थी और सेप्टीसीमिया के कारण उसकी मृत्यु हो गई। 

सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि बुधवार को 41 रोगियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टिï के बाद हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि 32  रोगियों को होम आईसोलेशन की इजाजत मिली। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 6272 लोगों के सैम्पल लिये गये है। होम आइसोलेशन में रहने वाले 1809 मरीजों के फोन पर हाल लिए गए। हेलो डॉक्टर सेवा में 147 मरीजों को स्वास्थ संबंधी जरूरी परामर्श दिया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें