मालूम हो डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान के एक्स-रे टेक्नीशियन अनुराग सिंह गत 5 अक्टूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को उनकी तबियत बिगडऩे पर परिजन पुन: लोहिया संस्थान ले गए। आरोप है कि संस्थान की इरमजेंसी में अनुराग को डॉक्टरों ने भर्ती नही किया। हालत गंभीर तबियत बिगडऩे पर परिजन उसे निजी अस्तपाल ले गए जहां रोगी की मौत हो गई थी। सहयोगी की मौत से नाराज संस्थान के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की। दो दिन बाद 15 अक्टूबर को सीएमएस डॉ. राजन भटनागर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठित की थी।
डॉ. राजन ने बताया कि कमेटी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें दो रेजीडेंट को निलंबित किया गया, जिसमें एक ईएमओ के पद पर तैनात था। विस्तृत जांच रिपोर्ट में यदि अन्य कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें