कोरोना की तर्ज पर डेंगू की होगी मॉनिटरिंग

लखनऊ। कोरोना काल में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। हालात यह है कि रोजाना डेंगू के औसतन 10-15 रोगी मिल रहे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ रही है। डेंगू के बढ़ते केस के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के तर्ज पर मॉनिटरिंग के लिए सर्विलांस टीम गठन का फैसला लिया है। मॉनिटरिंग में नागरिक सुरक्षा सदस्यों, आगंनबाड़ी और आशा बहू से सहयोग लिया जाएगा। यह लोग घर-घर जाकर लोगों की तबियत का हाल लेंगे। 

सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि डेंगू जिस तेजी से बढ़ रहा है उसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग नयी योजना बना रहा है। योजना के तहत अफसरों ने तय किया कि नागरिक सुरक्षा सदस्यों से मदद ली जाए ताकि रोगियों की स्क्रीनिंग हो सके। पहले नागरिक सुरक्षा की टीम के सदस्य सीएमओ कार्यालय उन इलाकों की सूची प्रेषित करेंगे जहां हर साल डेंगू के अधिक मामले सामने आते हैं। इन इलाकों की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन सदस्यों के साथ घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे और डेंगू से बचाव की जानकारी देंगे। 

इसके साथ ही आगंबाड़ी और आशा बहू को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सूची दी जाएगी। जिसके बाद सूची के अनुसार घरों में जाकर परिवार के सभी सदस्यों की तबियत का जायजा लेना होगा और डेंगू, मलेरिया व कोरोना में मिलने वाले लक्षण मिलने पर तुरंत उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। ताकि डेंगू और कोरोना पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें