सीएम योगी ने कहा कि इस हॉस्पिटल को शुरू करने में प्रधानमंत्री का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा है। इससे पहले टाटा ट्रस्ट के साथ प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी एक ऐसे ही हॉस्पिटल की शुरुआत की जा चुकी है। अब लखनऊ में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग का भी शुक्रिया अदा किया। सीएम ने कहा कि पहले चरण में इसमें 54 बेड की सुविधा मरीजों के लिए है। साथ ही ओपीडी, रेडिएशन ऑंकोलॉजी व सर्जरी की सुविधाएं भी मिलेंगी। धीरे-धीरे अन्य चरणों में सुविधाओं को लगातार बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के कैंसर मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कैंसर हॉस्पिटल की सौगात दी जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कोरोना से मजबूती संग जंग लड़ रहा है। अन्य देशों की तुलना में अपने देश में पॉजिटिविटी रेट (संक्रमण दर) काफी कम हुई है। साथ ही रिकवरी रेट तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी भी कोरोना वायरस से बेहतर जंग लड़ रहा है।
सीएम ने किया कैंसर संस्थान का वर्चुअल उद्घाटन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि 54 बेडों के साथ शुरू हो रहे इस हास्पिटल को अगले चरण में 750 बेड व आखिरी चरण में 1250 बेडयुक्त करके अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करेंगे। यह हॉस्पिटल टाटा ट्रस्ट के सहयोग से मिलकर संचालित किया जाएगा। इसे भी मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट की ही तर्ज पर विकसित किया जाएगा। लखनऊ में भी टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट जैसी सभी सुविधाएं प्रदेशवासियों को मिलेंगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें