लखनऊ। शहर में जगह-जगह खुदी सड़के लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सीवर लाइन के लिए खोदी जा रही सड़कों से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। जिन जगहों पर खुदाई की जा रही है वहां पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। बड़े वाहनों से लेकर दोपहिया वाहनों को इस जाम में फंसे देखा जा सकता है। कई इलाकों में तो सीवर लाइन डालने के बाद भी ऊपर से सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। हालात इस कदर खराब हो गये हैं कि लोगों को इन जगहों से निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। 10 मिनट का सफर इन खराब सड़कों की वजह से घंटों में भी तय करना मुश्किल हो जा रहा है। बता दें कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में सीवर लाइन का काम जोरों पर है। सीवर लाइन का काम कराने वाली कम्पनी को अपना काम करने से मतलब है। कम्पनी को इस बात से फर्क नहीं पड़ रहा है कि जिस सड़क को खोद कर पाइप लाइन डाल रहे हैं वहां से गुजरने वाले लोगों को क्या परेशानी होगी। टै्रफिक कैसे चलेगा आदि। कैसरबाग बस अड्डे से आनन्द सिनेमा तक पूरी रोड खुदी पड़ी है। वाहनों के लिए इस रोड को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। चारबाग और हुसैनगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है। सिटी स्टेशन के पास बीच में सड़क की खुदाई की गयी है। क्रिश्चन कालेज से बलरामपुर अस्पताल तक पूरी रोड खुदी पड़ी है। इसके अलावा चौक स्थित खुन खुन जी गल्र्स इण्टर कालेज से लेकर मेडिकल कालेज क्रासिंग, पुराने हाईकोर्ट के पास, डालीगंज और गोलागंज इलाके में भी सड़क खुदी पड़ी है।
उडऩे वाली मिट्टी से ज्यादा परेशानी
शहर में जहां-जहां पर सड़क खोदी गयी है। वहां पर उडऩे वाली मिट्टी ने अगल-बगल के दुकानदारों से लेकर वहां से गुजरने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया हुआ है। उडऩे वाली मिट्टी से लोगों के दुकानों में रखे सामानों को खराब कर रही है साथ सांस के मरीजों को भी काफी नुकसान पहुंचा रही है। इन जगहों पर दुकानदार अपनी दुकान को खोलने से पहले पानी का छिड़काव करते हैं और तब दुकान खोलते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें