लखनऊ। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की तारीख 30 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद एक दिसम्बर से सभी प्रकार के वाहनों में नम्बर प्लेट के बिना कोई भी काम नहीं होंगे। इसके साथ ही चेकिंग दस्ते ऐसे वाहनों की धरपकड़ भी करेंगे।
बुधवार को इस सम्बंध में परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने सभी आरटीओ कार्यालयों को आदेश जारी किया है। परिवहन आयुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि 30 नवंबर तक हर हाल में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना होगा। शासन की ओर से हर वाहन मालिकों को अंतिम बार चेतावनी नोटिस दी गई है। इसके बाद किसी भी हाल में बिना नंबर प्लेट वाहन संबंधी ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें