19 नवम्बर से होगी बीएड प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2020-22 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। काउंसिलिंग अब 19 नवम्बर से प्रारम्भ होगी। यह जानकारी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रोफेसर अमिता बाजपेई ने दी। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया का तीन चरणों (मेन काउंसिलिंग, पूल काउंसिलिंग व सीधे प्रवेश) में  आयोजन किया जायेगा।

वहीं बीएड 2020-21 का नया सत्र 10 दिसम्बर से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन काउन्सिलिंग प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित तिथि में अब कोई   परिवर्तन नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी विश्वविद्यालय के कुलसचिवों को स्पष्टï निर्देश दिये गये है कि अपने विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नात्तकोत्तर के अन्तिम वर्ष के परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित कर दे। उन्होंने बताया कि इस बार शून्य शुल्क की सुविधा केवल सरकारी एवं अनुदानित महाविद्यालयों में दी जायेगी। इ.डब्ल्यू.एस. की सुविधा सरकारी, अनुदानित एवं गैर अनुदानित महाविद्यालयों में होगी पर अल्पसंख्यक संस्थानों में यह सुविधा नहीं होगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें